Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हिमाचल के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा

हिमाचल के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा आज निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये इस कार्यक्रम में भाग लेने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत हिमाचल के सभी नेता दिल्ली में मौजूद हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 20 Jan 2020 08:34 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 02:42 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हिमाचल के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हिमाचल के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सोमवार सुबह नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, दूसरा कोई पर्चा दाखिल नहीं होने पर उन्हें आम सहमति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित कई मंत्री और विधायक समेत हिमाचल के सभी नेता नई दिल्ली में मौजूद हैं ।

loksabha election banner

बता दें कि दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में रविवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी भाग लिया। सायं सवा सात बजे शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अंबाला हवाई अड्डे से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दिल्ली रवाना हुए। दोनों मुख्यमंत्री पहले हरियाणा भवन गए। वहां पर उनके बीच लंबे समय तक मंत्रणा हुई। फिर जयराम सीधे हिमाचल सदन पहुंचे। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री सुबह शिमला स्थित अनाडेल हेलीपैड से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां से वह सड़क से अंबाला पहुंचे। हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद राजीव बिंदल नाहन से सड़क से दिल्ली गए। उन्होंने वहां पहुंचने के बाद जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की।

नड्डा की ताजपोशी के लिए हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे

जगत प्रकाश नड्डा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर होने वाली ताजपोशी के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित कैबिनेट मंत्री और कई नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। नड्डा की ताजपोशी के लिए 12 सैट बनाए जाएंगे। इसमें एक सैट हिमाचल से आएगा। मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायक और सांसद प्रस्तावक होंगे।  

डॉ. राजीव बिंदल ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार शाम को नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद बिंदल की नड्डा से पहली मुलाकात हुई। नड्डा ने उन्हें हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश के संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।  

मंत्री बनने के लिए नेताओं की दिल्ली में लॉबिंग

मौका जेपी नड्डा की ताजपोशी का है, मगर इस बहाने हिमाचल के कई दिग्गजों नेताओं की नजर मंत्रिमंडल पर होगी। वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में नड्डा की ताजपोशी के बहाने जुटकर लॉबिंग भी शुरू कर दी है। कुछ मंत्रियों को हटाने या विभाग बदलने की चिंता भी सता रही है। ऐसे में नड्डा की ताजपोशी के बाद भी सरकार के मंत्री व वरिष्ठ विधायक गोटियां फिट करने के लिए दिल्ली में डटे रहेंगे। प्रदेश के कई मंत्री और विधायक शनिवार से ही दिल्ली स्थित हिमाचल भवन व हिमाचल सदन में डेरा डाले हुए हैं। आइपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर, विपिन परमार, राजीव सैजल, वीरेंद्र कंवर व रामलाल मार्कंडेय ने दिल्ली में ठहरने के लिए 20 जनवरी की बुकिंग करवा रखी है। बजट सत्र के दौरान मंत्रिमंडल का विस्तार होना निश्चित है। संभावना है कि किसी मंत्री को विधानसभा अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। 

पर्यटकों का सपना हुआ साकार, मनाली में ले रहे हैं इग्लू का आनंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.