यह बजट आम आदमी के पक्ष में : महापौर
जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम महापौर संजय चौहान ने बजट को आम आदमी के पक्ष का करार दिया है। उन्हो
जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम महापौर संजय चौहान ने बजट को आम आदमी के पक्ष का करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया गया है। आम आदमी के हित का बजट है। निगम के प्रयास रहे हैं कि शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं और शहर का विकास निरंतर होता रहे। शिमला जो कि एक एतिहासिक शहर है, वह इसके ऐतिहासिक गौरव को बनाने और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए हम सभी प्रयासरत हैं। पांच वर्ष पहले जब निर्वाचित होकर आए तो उस समय नगर निगम की वित्तीय स्थिति बहेद नाजुक थी, परंतु इसके बावजूद हम सभी ने ऐसी कोई गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी, जिससे शहर का विकास व शहर वासियों की मूलभूत सुविधाएं जुटाने में कोई दिक्कत आई हो। निगम को वित्तीय घाटे से उभारते हुए नगर निगम ने अर्जित कर 40167.27 लाख, खर्च 35713.77 लाख, 4453.50 लाख का लाभ अर्जित किया है।