सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू 30 को निकालेगी रैली
रैली की तैयारियों को लेकर जिले में बैठके की जा रही है। अभी तक जिले मे 35 बैठके विभिन्न स्थानो पर की गई है।
नाहन, जागरण संवाददाता। केंद्र सरकार से केवल कोरे भाषणों के अलावा जनता को कुछ नही मिला है। केंद्र सरकार जनता के हितों के लिए कोई कार्य नही कर रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू 30 मई को शिमला में रैली निकालेगी। रैली में जिला सिरमौर से करीब सात सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर जिले में बैठके की जा रही है। अभी तक जिले मे 35 बैठके विभिन्न स्थानो पर की गई है। बैठके कर लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरकार की पूंजीवादी एव अर्थवादी नीतियो के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के गरीब तबके को परिवार का जीवन बसर करना कठिन हो गया है।
देश मे बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार ठेका प्रथा पर अंकुश लगाने मे नाकाम रही है। महगाई भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। श्रम कानूनों को सख्ती से लागू नही किया जा रहा है। इससे उद्योगो एव विभिन्न निजी एवं सरकारी विभागों में मजदूरों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नही कई संस्थानो मे मजदूरों का शोषण हो रहा है। मजदूरों की कही सुनवाई भी नही हो रही है।
यह भी पढ़ें: बिलासपुर के युवा वैज्ञानिक ने रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: उधार के पैसों से भरी सफलता की उड़ान