दूसरी राजधानी राजनीति से प्रेरित घोषणा : अनुराग ठाकुर
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाना मुख्यमंत्री की राजनीति से प्रेरित कोरी घोषणा है।
शिमला [जेएनएन]: सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाना मुख्यमंत्री की राजनीति से प्रेरित कोरी घोषणा है। पिछले साल राजधानी में पीलिया ने कहर बरपाया और साल की आखिर में रही सही कसर बर्फबारी ने पूरी कर दी है। बर्फबारी के कारण आम लोगों का घरों से बाहर निकलना एक सप्ताह तक मुश्किल रहा और बिजली, पानी व यातायात ठप रहा। मुख्यमत्री के विजन का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार रिजर्व बैंक से और कर्ज लेने जा रही है जबकि प्रदेश पर पहले से 36000 करोड़ रुपये का ऋण है। अनुराग ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार विकास में असफल रही है।
यह भी पढ़ें: कै. अमरिंदर के लिए नहीं करूंगा प्रचार : हुड्डा
प्रदेश में दूसरी राजधानी की जरूरत नहीं : बसपा
शिमला : प्रदेश में दूसरी राजधानी की आवश्यकता नहीं है। बसपा ने कहा है कि यदि सरकार कुछ कर ही सकती है तो राजधानी को प्रदेश के केंद्र स्थान पर बनाया जाए। इसके लिए बिलासपुर, घुमारवीं और सुदंरनगर में शिमला से राजधानी शिफ्ट की जा सकती है। शिमला केवल पर्यटन स्थल के तौर पर काम करें और इसे पर्यावरण व सौदर्य से विश्व पर्यटन को भुनाया जा सकता है। बसपा ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाना सरकार का अनावश्यक निर्णय बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीता राम धीमान ने कहा कि सरकार केवल राजनीतिक कारणो से धर्मशाला को प्रदेश की दूसरी राजधानी बनाने जा रही है।