Move to Jagran APP

वीरभद्र ने नहीं दिया इस्तीफा, भाजपा ने फूंके पुतले

राज्य ब्यूरो, शिमला : जिला शिमला के कोटखाई में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 01:01 AM (IST)
वीरभद्र ने नहीं दिया इस्तीफा, भाजपा ने फूंके पुतले
वीरभद्र ने नहीं दिया इस्तीफा, भाजपा ने फूंके पुतले

राज्य ब्यूरो, शिमला : जिला शिमला के कोटखाई में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के त्यागपत्र की मांग को लेकर वीरवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन कर पुतले फूंके। भाजपा ने वीरभद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की थी, लेकिन सीएम ने त्यागपत्र नहीं दिया। इसके विरोध में भाजपा ने प्रदेशभर में 7479 बूथों पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी 17 संगठनात्मक जिलों के तहत आने वाले स्थानों पर वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शनों के तहत भाजपा ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री के त्यागपत्र को लेकर आंदोलन उग्र किया जाएगा। विपक्ष का मत है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कोटखाई छात्रा मामले को देखते हुए वीरभद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कोटखाई प्रकरण के तहत भाजपा ने राजधानी के तहत आने वाले सभी वार्डो व मंडलों के बूथों पर भी मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा ने मुख्यमंत्री से 26 जुलाई तक इस्तीफे की माग की थी।

loksabha election banner

.......

इस जघन्य घटना में जिस तरह से घटनाक्रम चला है, उसे देखते हुए सरकार की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दें। अन्यथा आने वाले समय में भाजपा मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर और उग्र आदोलन करेगी।

- सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.