Move to Jagran APP

अपनी हूबहू शक्ल देख खुश हुए वीरभद्र

संवाद सहयोगी, शिमला : जॉनी वैक्स म्यूजियम शिमला में शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला ल

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)
अपनी हूबहू शक्ल देख खुश हुए वीरभद्र
अपनी हूबहू शक्ल देख खुश हुए वीरभद्र

संवाद सहयोगी, शिमला : जॉनी वैक्स म्यूजियम शिमला में शनिवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला लगाया गया। वीरभद्र हिमाचल के पहले नेता हैं, जिनका पुतला इस म्यूजियम स्थापित किया गया है। वीरभद्र सिंह ने जॉनी वैक्स म्यूजियम शिमला में अपने पुतले देखकर खुशी का इजहार करते हुए इसे बड़ा सम्मान बताया। म्यूजियम की ओर से मुख्यमंत्री को यह जन्मदिन का तोहफा दिया गया है। पुतले को बनाने में करीब दो माह का समय लगा है। म्यूजियम में महात्मा गांधी जैसे महान लोगों और प्रसिद्ध कलाकारों व खिलाड़ियों के पुतले भी रखे गए हैं।

loksabha election banner

म्यूजियम मालिक सुरेश चौधरी ने बताया कि ये पुतले हांकॉग में मोम से तैयार किए जाते हैं। वीरभद्र सिंह हिमाचल के लोकप्रिय नेता हैं। इनके पुतले के बगैर म्यूजियम अधूरा था। सुरेश चौधरी ने बताया कि ऐसा ही एक अन्य म्यूजियम कुफरी में भी खोलने की योजना है। वहां पर भी वीरभद्र सिंह का पुतला विशेष रूप से रखा जाएगा। इनका पुतला लगाने की एक वजह यह भी है कि इन्होंने लोगों और शहर का विकास किया है। यह पुतला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन का तोहफा है। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए वह म्यूजियम के आभारी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.