Move to Jagran APP

उच्च न्यायालय ने की लोकतंत्र की रक्षा : महेंद्र धर्माणी

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रवक्ता एवं शिमला जिला भाजपा प्रभारी महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि शि

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)
उच्च न्यायालय ने की लोकतंत्र की रक्षा : महेंद्र धर्माणी
उच्च न्यायालय ने की लोकतंत्र की रक्षा : महेंद्र धर्माणी

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रवक्ता एवं शिमला जिला भाजपा प्रभारी महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि शिमला नगर निगम के चुनाव करवाने का आदेश लोकतंत्र की जीत है। महेंद्र धर्माणी ने कहा कि काग्रेस सरकार और माकपा को करारा तमाचा है। नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतेंगे और जनता कांग्रेस और माकपा शहर से खदेड़ देगी। शिमला नगर निगम के चुनाव में सरकार एवं काग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ने जिस प्रकार लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची थी उस पर उच्च न्यायालय के फैसले ने लोकतंत्र की रक्षा की है। वाडरें में बनाई गई मतदाता सूचियों में धांधलियां की थी, जिन्हें सुधारने में 45 दिन लगे तत्पश्चात चुनाव को टालने के आदेश पारित कर दिए गए थे। भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.