नेरवा में 27 को अनुसूचित दलित स्वाभिमान सम्मलेन
संवाद सूत्र, नेरवा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा अध्यक्ष किरपा राम पिसटा
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 05:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, नेरवा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा अध्यक्ष किरपा राम पिसटा की अध्यक्षता में नेरवा में हुई। बैठक में रेखा मनसाइक को मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी निर्णय भी लिया गया कि 27 मई को नेरवा में अनुसूचित दलित स्वाभिमान सम्मलेन मनाया जाएगा। इसमें भाजपा के कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग भाग लेंगे। बैठक में नेक राम, परमा नंद, रमला, प्रकाश, प्रेम, मोहन, बंसी, सत्य व केदार आदि ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें