आज केरल जाएंगे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली से केरल जाएंगे। वीरभद्र सिंह सुबह सा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:02 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली से केरल जाएंगे। वीरभद्र सिंह सुबह साढ़े छह बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से फ्लाइट लेंगे और साढ़े नौ बजे कोयम्बटूर पहुंचेंगे। जहां से वाया रोड केरल के जिला पालक्कड़ में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। पूर्व सांसद व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहेंगी। इसके अतिरिक्त केरल दौरे में मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम मछान व पीएसओ रमेश चौहान भी साथ होंगे। मुख्यमंत्री रिश्तेदारी में किसी समारोह में भाग लेने के लिए पलत पैलेस जा रहे हैं। सोमवार रात मुख्यमंत्री यहीं रुकेंगे और 25 अप्रैल सुबह वहां से वापसी करेंगे और दोपहर ढाई बजे दिल्ली पहुंचेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें