गर्म हुआ हिमाचल, एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा तापमान
हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। एक सप्ताह में ही 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो चुकी है।
जेएनएन, शिमला: हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। एक सप्ताह में ही 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सुबह और शाम की ठंड बरकरार है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। राज्य के मैदानी क्षेत्रो में गर्म कपड़े गायब हो चुके है। लोग दिन के समय गर्मी महसूस कर रहे है। श्ािमला व धर्मशाला में भी एकाएक तपिश बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया परेशान, तेज धूप के साथ धूल भरी हवा ने बढ़ाई मुसीबत
पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होगी। बुधवार फिर से प्रदेशवासियों को बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी हवाएं तेजी से हिमाचल की ओर बढ़ रही है। इनके प्रभाव से बुधवार सुबह से ही राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी हवाओं का कोई खास असर नहीं दिखाई देगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई हवाओं ने बदला मैसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सप्ताह से धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है, आने वाले 24 घंटो के दौरान इसमें और बढ़ोतरी होने के आसार है, लेकिन बुधवार को फिर से पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो जाएगी और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे बारिश और ओलावृष्टि होगी। जिससे राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान केलंग मे माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
-----------
राज्य के तापमान की स्थिति
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 13.2 23.9
सुंदरनगर 11.8 31.2
भुंतर 10.0 31.4
कल्पा 6.4 20.8
ऊना 14.3 35.4
धर्मशाला 12.2 26.2
केलंग -1.3 9.4
मनाली 3.6 23.6
सोलन 13.4 29.3
मंडी 13.2 29.6
चंबा 11.2 29.8