दिव्यांगों को दिए नि:शुल्क सहायक उपकरण
संवाद सूत्र, चौपाल : सिविल अस्पताल चौपाल में सामाजिक कल्याण विभाग जिला प्रशासन एव एएलएमआइसीओ ने दिव
संवाद सूत्र, चौपाल : सिविल अस्पताल चौपाल में सामाजिक कल्याण विभाग जिला प्रशासन एव एएलएमआइसीओ ने दिव्यागों के लिए एक वितरण शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल चौहान ने की। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने 140 लोगों का स्वास्थ्य जांचा और 61 लोगों को कान की मशीनें व व्हील चेयर आदि उपकरण नि:शुल्क दिए।
वहीं, चौपाल के लोगों ने सिविल अस्पताल चौपाल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन दिए जाने की माग उठाई है। चौपाल नगर पंचायत के अध्यक्ष ठाकुर चंद्र मोहन नेवल किरण फ्रंट के अध्यक्ष उदय सिंघटा, चौपाल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा, ग्राम पंचायत देवत की प्रधान शाता जनदेव, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष संतोष डोगरा मैहता श्याम सिंह, हरि सिंह बरागटा, श्याम शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र और स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौर सिंह उक्त मांग की है।