कांग्रेस की फिक्र छोड़, भाजपा की चिंता करें
राज्य ब्यूरो, शिमला : काग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल को सलाह दी है कि उन्हें काग्
राज्य ब्यूरो, शिमला : काग्रेस नेताओं ने विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल को सलाह दी है कि उन्हें काग्रेस की नहीं, अपनी पार्टी भाजपा की चिंता करनी चाहिए। भूचाल काग्रेस में नहीं, भाजपा में आएगा। उन्होंने कहा कि जोड़-तोड़ की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती। काग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर व कुलदीप सिंह पठानिया ने जारी बयान में कहा कि धूमल पार्टी में अपनी हताशा छिपाने के लिए मानसिक दबाव झेल रहे है। हालत यह है कि वह पार्टी में अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं।
काग्रेस नेताओं ने कहा कि पंजाब से चल रही काग्रेस की आधी के आगे हिमाचल में भी भाजपा का कुनबा बिखर जाएगा। हिमाचल की सत्ता पर काबिज होने के धूमल के सपने धरे के धरे रह जाएंगे। पंजाब में काग्रेस की शानदार जीत से धूमल घबराए और बौखलाए हुए हैं। उन्हें पंजाब में अपनी अवैध संपत्तियों के खुलासे का डर सता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धूमल ने हिमाचल में मुख्यमंत्री रहते पंजाब में अपना कारोबार बढ़ाया। इसी के चलते उनके पार्टी के सहयोगियों, मंत्रियों ने उन पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाते हुए मंत्रिपद से त्यागपत्र तक दे दिए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को धूमल से कोई प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के लोग ही मुख्यमंत्री के प्रमाणपत्र हैं, जिन्होंने उन्हें छह बार हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाया और सातवीं बार भी वह मुख्यमंत्री बनेंगे।