Move to Jagran APP

फोरलेन के खिलाफ व्यापारी उग्र

संवाद सहयोगी, शिमला : घणाहट्टी में फोरलेन के खिलाफ व्यापार मंडल ने विरोध किया है। बाजार में 200 से 2

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:57 PM (IST)
फोरलेन के खिलाफ व्यापारी उग्र
फोरलेन के खिलाफ व्यापारी उग्र

संवाद सहयोगी, शिमला : घणाहट्टी में फोरलेन के खिलाफ व्यापार मंडल ने विरोध किया है। बाजार में 200 से 250 लोगों का व्यवसाय है। यहां सड़क के दोनों ओर दुकानें हैं और फोरलेन के लिए 45 मीटर क्षेत्र का अधिग्रहण किया जाना है और इससे घणाहट्टी बाजार खत्म हो जाएगा। इससे करीब 250 व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। यहां पर जितने भी लोग हैं वे व्यापार से ही परिवार का पालन पोषण करते हैं। अगर फोरलेन बनता है तो बाजार खत्म हो जाएगा और लोगों को अगर कहीं दूसरी जगह जाना पड़ेगा तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापारमंडल का कहना है कि फोरलेन बनने से ही विकास है पर बाजार से अगर फोरलेन बनता है तो सारी पूंजी खत्म हो जाएगी। उन्होंने मांग की है कि फोरलेन बनाओ पर उनकी दुकानें खत्म न हों।

loksabha election banner

......................

क्या कहते हैं व्यापारी

फोरलेन से घणाहट्टी का विकास है पर व्यापारमंडल इससे खत्म हो जाएगा। यहां करीब 250 व्यापारी हैं और उनके पास कम से कम दो से तीन लोग काम करते हैं। अगर फोरलेन बनता है तो यहां पर कम से कम 500 लोग बेरोजगार हो जाएंगे। मांग है कि यहां से फोरलेन नहीं बनना चाहिए।

-सुरेश चंद गुप्ता व्यापारमंडल प्रधान

.....................

व्यापारियों की रोजी-रोटी व्यापार से ही है। बाजार से फोरलेन नहीं बनना चाहिए। फोरलेन बनाने के लिए सरकार कुछ ऐसा हल निकाले कि दुकानें भी न हटाई जाएं और फोरलेन भी बन जाए।

प्रेमचंद

.........................

फोरलेन से सारा कारोबार प्रभावित हो जाएगा। हम कहीं भी नहीं जा सकते हैं। हमारा रोजगार का साधन ही खत्म हो जाए तो हम क्या करेंगे। यहां से फोरलेन नहीं बनना चाहिए।

प्रेमचंद

..................

यहां पर वनवे बन सकता है और इससे दुकानें भी बच जाएंगी और समस्या का समाधान भी हो जाएगा। फोरलेन तो यहां पर कभी नहीं बन सकता और न ही बनना चाहिए।

-आशा शर्मा

.........................

हमारा व्यवसाय व्यापार ही है। इसके अलावा रोजगार का कोई साधन नहीं है। बच्चों की पढ़ाई इसी रोजगार से है। फोरलेन बनने से रोजगार समाप्त हो जाएगा हम सड़क पर आ जाएंगे।

घनश्याम वर्मा

.........................

फोरलेन यहां से नहीं बनना चाहिए। यहां पर वनवे हो सकता है और इससे व्यापार मंडल को कोई निराशा नहीं होगी। फोरलेन बनने से व्यापारियों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।

विनोद वर्मा

........................

यह घणाहट्टी का मुख्य बाजार है। आसपास के लोग यहीं खरीदारी करने आते हैं। अगर बाजार उजड़ जाता है तो सैकड़ो लोग बेरोजगार हो जाएंगे। यहां फोरलेन बिलकुल नहीं बनना चाहिए।

राजेन्द्र ठाकुर

..........................

फोरलेन से हमारी दुकानें खत्म हो जाएंगी। नए व्यवसाय में सारी पूंजी खत्म हो जाएगी। फोरलेन बनने से पूरे जीवन को ग्रहण लग जाएगा। यहां से फोरलेन बिलकुल नहीं बनना चाहिए।

राजीव शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.