प्रदेश सरकार किसान-बागवान विरोधी : भाजपा
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर भाजपा ने प्रदेशकाग्रेस सरकार पर किसान व बागवान विरोधी होने का आ
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : रामपुर भाजपा ने प्रदेशकाग्रेस सरकार पर किसान व बागवान विरोधी होने का आरोप लगाया है। पहले तो सरकार ने गरीब व सीमात किसान-बागवानों के पेड़ कटवाए और अब चुनाव नजदीक आते देख अवैध कब्जों को नियमित करने के लिए कानून बनाया। सरकार ने इनकी कमर तोड़ी अब इस पर मरहम लगाने का काम किया, लेकिन गरीब बागवानों को तो नुकसान हुआ है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह दरैक, नीना शर्मा, श्याम लाल, मंडलाध्यक्ष शशि भूषण, किसान मोर्चा जिला महासू के अध्यक्ष कुलवीर खुंद, राजा राम देष्टा, अनु पौंड, एससी कश्यप, यशपाल, शेर सिंह खुंद व अनिल चौहान आदि ने कहा कि सरकार ने अवैध कब्जों को नियमित करने की बात को बागवानों के जले पर नमक छिड़कना कहा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार लोगों के गुमराह कर रही, यह केवल एक चुनावी स्टट है। जिन लोगों के सेब के पेड़ काटे गए है, उनके इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार साल में उद्यान विभाग से विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी किसानों व बागवानों को नहीं मिल रही है। अच्छे किस्म के पौधों के स्थान पर बीमार व घटिया पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे है। साथ ही महंगे भी दिए जा रहे है। इससे बागवानों की हालत खराब होने वाली है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू नहीं कर रही है, जिस कारण प्रदेश के किसान भी दूसरे राज्यों के किसानों की तरह आत्म हत्याएं करने को मजबूर हो सकते है। इसके अतिरिक्त जिन किसानों ने चार प्रतिशत की दर पर लोन लिया है वे भी सरकार की खराब नीतियों के कारण उसका भुगतान नहीं कर पा रहे है। प्रदेश सरकार के इस रवैये के चलते भाजपा जिला महासू 21 फरवरी को शिमला में उद्यान निदेशालय के बाहर प्रदेश करेगा।