गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा पुख्ता
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय
जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर चली हुई है। बुधवार को रिज मैदान पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हर वर्ष की तरह प्रदेश की अनेकता में एकता को प्रस्तुत करने वाली आकर्षक झांकियों प्रदर्शित की जाएंगी। इसकी तैयारियां मंगलवार को पूर्ण कर दी गई। मंगलवार को सभी विभागों के अधिकारी झांकी निर्माण स्थान पर मौजूद रहे और झांकियों का निरीक्षण किया। प्रदेश की संस्कृति व देवभूमि परिदृश्य को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा बल की विभिन्न टुकड़िया राज्यपाल को सलामी देंगी।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शिमला में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी छोटे-बड़े होटलों व रेस्तरां पर पुलिस की नजर बनी हुई है। खुफिया सुरक्षा तंत्र के अधिकारी भी सादी वर्दी में गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
परेड का किया पूर्वाभ्यास
रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस पर मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय समारोह में करीब दस टुकड़ियां कदम से कदम मिलाएंगी। इसके लिए पुलिस, गृहसुरक्षा, यातायात जवान सहित विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवियों ने मंगलवार को फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास किया। रिज मैदान पर सुबह से दोपहर तक देश भक्ति धुनों पर टुकड़ियों ने परेड की। हालांकि दोपहर के समय रिज मैदान पर हल्की बारिश भी हुई लेकिन जवानों के हौसलों के आगे बारिश भी फिकी रही।
दिनभर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर
मंगलवार को रिज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चलता रहा। प्रदेश ार से आए कलाकारों ने अंतिम अभ्यास किया। इसे देखने के लिए पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों का हुजुम उमड़ा रहा। स्थानीय विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी।