तकलेच का विकास मुख्यमंत्री की देन
संवाद सूत्र, तकलेच (ननखड़ी) : काग्रेस जोन तकलेच की मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता म
संवाद सूत्र, तकलेच (ननखड़ी) : काग्रेस जोन तकलेच की मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि तकलेच का विकास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार के विकास कार्याे को घर-घर तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में रामपुर क्षेत्र का विकास हुआ है। तकलेच को उपतहसील का दर्जा, अस्पताल, स्कूल भवन आदि कार्यो को प्रमुखता से पूरा किया है। इससे आज तकलेच कस्बा एक मॉडल कस्बे के रूप में जाना जाने लगा है। काग्रेस जोन की अगली बैठक दो फरवरी को होगी। इस मौके पर सतीश, संजय ठाकुर, सतीश चाई, महेंद्र ठाकुर, कोहिला पाकला, परसराम नेगी, शरण दास थापर, नंदलाल बुशैहरी, जोगिंद्र ठाकुर, दर्शन दास, श्याम सुख, कमल नंद शर्मा, रामेश्वर कायथ, राकेश सानी, शिव राम रस्तोगी, राजनीशा, आशा नेगी, पोपिंद्र ठाकुर, सुनीता देवी, लोचना देवी, विमला नेगी व अन्य उपस्थित थे।