धूमल व सत्ती ने दी पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 07:37 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्ण राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश के सभी लोगों में शाति और समृद्धि की कामना व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास से देश के विकास में मदद मिलेगी। प्रदेश के लोगों ने मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में निश्चित रूप से प्रदेश, देश का सर्वोच्च राज्य होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए धन्यवाद व बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें