Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों का बांटा दर्द

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को तांगणू अग्निकांड पीड़ितों का दर्द बांटने के

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 09:01 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 09:01 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों का बांटा दर्द
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों का बांटा दर्द

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को तांगणू अग्निकांड पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए पहुंचे। वह सभी 54 प्रभावित परिवारों से मिले। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि हर परिवार को मकान बनाने के लिए लकड़ी उपलब्ध करवाएं। सरकार बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाने का खर्च जिला रेडक्रॉस सोसायटी वहन करेगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को भवनों के निर्माण के लिए इमारती लकड़ी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कहा कि गाव में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सरकार बेघर परिवारों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगी। उपायुक्त को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को एक समान वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए। गाव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण और तागणू में महिला मंडल भवन निर्माण व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा। लोगों से आग्रह किया कि वे घर का निर्माण करते समय भवनों के मध्य में पर्याप्त दूरी रखे। पशुओं के चारे के भंडारण के लिए अतिरिक्त प्रावधान करने चाहिए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना व प्रशासन को उनका तत्काल निवारण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत तागणू जंगलिक के प्रधान ने मुख्यमंत्री व प्रशासन का अग्निकांड पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत व पुनर्वास प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त रोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रभावित परिवारों को 71 लाख की राशि वितरित की गई है। इसके अलावा लोगों को ईंधन, खाद्यान्न सामग्री, कंबल, पशुओं के लिए चारा व बर्तन भी प्रदान किए गए हैं। बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाने का खर्च जिला रेडक्रॉस सोसायटी वहन करेगी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तीन लाख की राशि दी गई है। एसडीएम अनुपम कुमार ने कहा कि हर परिवार को 1.19 लाख की राशि दी जा रही है। इस मौके पर रोहडू के विधायक मोहन लाल, प्रदेश काग्रेस समिति सदस्य गीता नेगी, रोहडू ब्लॉक काग्रेस समिति के अध्यक्ष ईश्वर दास छोहारू, महिला ब्लॉक काग्रेस समिति की अध्यक्ष किरण दत्ता, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाच्टा, जिला काग्रेस समिति के महासचिव राजकुमार नीटू सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.