Move to Jagran APP

मौसम साफ, ठंड बरकरार

हिमाचल में दिनभर धूप खिले रहने के बावजूद तापमान में बदलाव नहीं आ रहा है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से लगभग स्थिर है। आज भी प्रदेश में मौसम साफ है।

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 10:31 AM (IST)
मौसम साफ, ठंड बरकरार

जेएनएन, शिमला : हिमाचल में दिनभर धूप खिले रहने के बावजूद तापमान में खासा बदलाव नहीं आ रहा है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में न्यूनतम तापमान पिछले दो दिनों से लगभग स्थिर है। वहीं, राज्य के सबसे गर्म जिला माने जाने वाले ऊना में भी न्यूतनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है और तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे सुबह व शाम लोग ठंड से ठिठुर रहे है।

loksabha election banner

पढ़ें: बड़ा भंगाल में तीन साल बाद आई बिजली

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनो में भी मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस कारण ठंड में इजाफा होने की संभावना है। प्रदेश में केलंग, कल्पा व भुंतर का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना हुआ है। शिमला, हमीरपुर, चंबा व सुंदरनगर का न्यूनतम पारा तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच है। ठंड के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। आज भी प्रदेश में मौसम साफ है।

पढ़ें: मौसम के तेवर तीखे, कंपकपी छूटी

इसके बावजूद सुबह व शाम की ठंड में कोई अंतर नहीं आया है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 27.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.