संगठन के कार्यकर्ता को ही मिलेगा विधानसभा टिकट
संवाद सूत्र, बल्देयां : बल्देयां में भाजपा कसुम्पटी मंडल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। पहले दिन
संवाद सूत्र, बल्देयां : बल्देयां में भाजपा कसुम्पटी मंडल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। पहले दिन संगठन मंत्री पवन राणा ने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि चुनाव की तैयारियों में जुट लाएं और कसुम्पटी से संगठन के सदस्यों को ही विधानसभा का टिकट मिलेगा। संगठन में लंबे अर्से से काम करने वाले कार्यकर्ता को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। दूसरे दिन की बैठक में मुख्य वक्त के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिकंदर ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा की और आह्वान किया कि प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव के लिए भी तैयार रहने की बात की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी प्रेम ठाकुर ने कहा कि कसुम्पटी में विकास कार्य ठप हैं और विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। घोषणाएं हो रही है लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं को आम जनता तक ले जाएं। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बल्देयां विक्रम सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।