बलदेव ठाकुर ने अब जय हिमाचल वीर कल्याण समिति बनाई
जागरण संवाददाता, शिमला : वीरभद्र ब्रिगेड की स्थापना करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने अब
जागरण संवाददाता, शिमला : वीरभद्र ब्रिगेड की स्थापना करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर ने अब जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का गठन किया है। शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में बलदेव ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने हमेशा कांग्रेस में गुटबाजी ही पैदा की है। आरोप लगाया कि जब तक कांग्रेस की कमान उनके हाथों में रहेगी गुटबाजी खत्म ही नहीं हो सकती है। बकौल बलदेव ठाकुर, उन्हें वीरभद्र ब्रिगेड गठित करने के कारण पार्टी से निकाला गया था। उन्होंने कहा कि कोर्ट के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष को नोटिस भेजा है और उन्हें 27 दिसंबर को सीजेएम कुल्लू के समक्ष बतौर प्रदेशाध्यक्ष को पेश होना पड़ेगा। कहा कि उन्होंने हमेशा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्य की सराहना की है। दावा किया कि अब प्रदेश में सातवीं बार वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि जब वीरभद्र ब्रिगेड बनाई गई थी तो उस समय उसका पंजीकरण नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जब संगठन अन्य निकाले गए लोगों को कांग्रेस में ले सकता है तो शेष निकाले हुए नेताओं पर मौन क्यों है? आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने के लिए सभी नेताओं को एकजुट होना होगा लेकिन इस बार जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का गठन किया गया और इसका पंजीकरण भी करवा दिया है। यह समिति प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करेगी। साथ ही रोजगार मुहैया करवाना, पेयजल स्रोतों, जैविक खेती के संरक्षण के लिए कार्य करेगी।
.................
समिति में इन्हें मिली जगह
जय हिमाचल वीर कल्याण समिति में उपाध्यक्ष देवी सिंह पाल कुल्लू, मनभरी देवी कांगड़ा सह सचिव, करतार सिंह चौधरी बिलासपुर, खुशी राम कांगड़ा व विजय ठाकुर राजगढ़ को बनाया गया। महामंत्री दीपक शर्मा हमीरपुर, विजय डोगरा ऊना व अनुराग शर्मा शिमला बनाया गया। आत्मा राम को हमीरपुर व चंद्र वल्लभ नेगी कुल्लू को अध्यक्ष बनाया है। कानूनी मुख्य सलाहकार अधिवक्ता नरेश सूद व सुरेंद्र सिंह देष्टा को तैनात किया गया।