Move to Jagran APP

रिटेल मार्केटिंग में उतरेगा निगम

राज्य ब्यूरो, शिमला : बाजार में दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा इकट्ठा अनाज खरीदना भी मुमक

By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:40 PM (IST)
रिटेल मार्केटिंग में उतरेगा निगम

राज्य ब्यूरो, शिमला : बाजार में दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा इकट्ठा अनाज खरीदना भी मुमकिन नहीं रह गया है। एक समय था जब प्रदेश में सुपर बाजार से लोगों को सस्ता सामान उपलब्ध होता था। अब शीघ्र लोगों को बिग बाजार की तर्ज पर सस्ता सामान उपलब्ध होगा। सरकार नेस्ले कंपनी के साथ-साथ दूसरी मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क कर रही है। सरकार का मकसद है कि लोगों को सस्ती दरों पर हर घरेलू उपयोग की चीजें मिलें। इस लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य नागरिक आपूर्ति निगम जल्द हरिटेल कारोबार में उतरेगा। निगम के 75 सस्ते राशन के डिपो में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिकने वाले सामान के अलावा अन्य दूसरा सामान भी बाजार से रियायती दरों पर मिलेगा। निगम रिटेल कारोबार की शुरुआत 75 डिपो से करेगा। डिपो में मिलने वाले यह सामान नेस्ले जैसी नामी कंपनियों से खरीदा जाएगा। सामान की कीमत भी बाजार से कम होगी। नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव तरुण कपूर का कहना है कि इस योजना को शीघ्र शुरू करने की योजना है। इससे निगम को आमदनी होगी। नागरिक आपूर्ति निगम वर्तमान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों को मिलने वाले सस्ते अनाज की आपूर्ति करता है। हालांकि निगम सरकार को सीमेंट व स्कूली बच्चों की वर्दी के अलावा कुछ और चीजों की आपूर्ति भी करता है पर सीमेंट व अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में निगम को नाममात्र का लाभ ही होता है। अभी निगम सालाना दो करोड़ कमाता है। प्रबंधन को इस बात का अंदेशा है कि खुले बाजार में रिलायंस व अन्य रिटेल कंपनियों के उतरने से निगम को नुकसान उठाना पड़ सकता है। लाभांश को बढ़ाने के अलावा कारोबार में विविधता लाने के मकसद से नागरिक आपूर्ति निगम के 75 डिपो में सरकार ने सस्ते राशन के अलावा साबुन, शैंपू, बिस्कुट, व खुले बाजार में बिकने वाली गुणवत्तायुक्त वस्तुओं को बेचने का फैसला लिया है।

loksabha election banner

.....................

राजस्थान की तर्ज पर चलेगा निगम

निगम राजस्थान सरकार की तर्ज पर ही नागरिक आपूर्ति निगम को चलाने की कोशिश कर रहा है। राजस्थान सरकार ने बिग बाजार से सामान खरीदने को लेकर समझौता किया है। सरकार इससे आगे निकलते हुए नामी बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियों से हाथ मिला सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.