स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बना रही पूर्व सांसद
संजय भागड़ा, रामपुर बुशहर महिला मोर्चा रामपुर ने पूर्व सासद एवं मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह क
संजय भागड़ा, रामपुर बुशहर
महिला मोर्चा रामपुर ने पूर्व सासद एवं मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह की ओर से झाकड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में दिए गए बयान का विरोध किया है। साथ ही पूर्व सांसद पर स्कूलों को राजनीति का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया है। महिला मोर्चा अध्यक्षा अनु पौड़, महा मंत्री अनिता हुडडन, गुडडी देवी, नगर परिषद पार्षद उषा चौहान, अलका दडेल, कांता देवी ने बताया कि स्कूली समारोह को राजनीति का अखाड़ा बनाकर सरकार का प्रचार करना सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिभा सिंह रामपुर के लोगों से स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग भी छीन लेना चाहती हैं जबकि चुनाव में लोगों ने अपनी इच्छा अनुसार और योगयता एवं कर्मठता को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधि चुना है लेकिन भरी सभा में प्रतिभा सिंह ने लोगों को खरीखोटी सुनाई है। जनता को यह बात याद दिलवाना कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहा जलविद्युत परियोजनाएं लाकर लोगों का जीवन बदला है, जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु पौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व बनता है कि जनसेवक होने के नाते जनता की सेवा करें, लेकिन अब क्षेत्र की जनता को वोट देने के स्वतंत्र अधिकार को भी पूर्व सांसद छीन लेना चाहती हैं।