Move to Jagran APP

चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, शिमला : पुलिस ने शुक्रवार देर रात शिमला के डाउनडेल क्षेत्र में अचानक दबिश देकर एक म

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:16 PM (IST)
चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, शिमला : पुलिस ने शुक्रवार देर रात शिमला के डाउनडेल क्षेत्र में अचानक दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला चोरी के मामले में गिरफ्तार की गई है।

loksabha election banner

रात साढ़े बजे कैथू लाइन से क्यूआरटी मौके पर पहुंची। महिला के घर में तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो चोरी के कई सबूत मिले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बालूगंज पुलिस थाने में महिला से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस चोरी में और भी कई लोगों के संलिप्त होने की सूचना पुलिस को है, लेकिन अभी तक पक्के सबूत नहीं मिल पाए हैं। आरोपी महिला सुनीता देवी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यरत रमानी राजकुमार के घर में 80 हजार रुपये की चोरी हुई थी। समरहिल चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस के हाथों कोई सुराग शुरुआत में नहीं लग पाया। मोबाइल फोन टॉवर लोकेशन सर्च करने के बाद एक मोबाइल फोन नंबर बार-बार घटना के दिन के घर के आसपास इस्तेमाल होता हुआ पाया। जब पुलिस ने मोबाइल फोन का रिकार्ड खंगाला तो नंबर कुछ महीनों से बंद हो गया। गत महीने दोबारा उक्त मोबाईल नंबर शिमला में चलना शुरु हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात को दबिश की। महिला ने अभी अन्य आरोपियों के नाम नहीं बताएं है। लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिल सकते है।

चोरों का ठिकाना है डाउनडेल

शहर में डाउनडेल चोरों का इलाका जाना जाता है। यहां पर कई चोरियों में संलिप्त पाएं गए है। यहां पर अन्य राज्यों के रहने वाले कई लोग बिना पहचान के छिपे रहते है। पुलिस जब भी किसी मामले की छानबीन करती है तो सबसे यहां पर दबिश देती है।

---------

''एक महिला आरोपी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पिछले एक साल से महिला की तलाश जारी थी। अभी इस मामले में और आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।''

-भजन देव नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।

===========

आइजीएमसी से कैदी फरार

शिमला : चोरी के सजा काट रहा 22 वर्षीय कैदी अजय कुमार शुक्रवार रात को आइजीएमसी से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को कंडा जेल से आइजीएमसी में उपचार के लिए लाया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए चार कांस्टेबल तैनात किए थे। शुक्रवार को रात का खाना खाने के चारों कांस्टेबल वार्ड से बाहर गए। इसी बीच एक कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी वहीं चार्जिग पर लगा हुआ था। बाशरूम जाने का बहाना लगाकर अजय कुमार मौके से भाग गया। जब चारों कांस्टेबल लौटे तो आरोपी बैड पर मौजूद ही नहीं था। इसके बाद लक्कड़बाजार पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया गया है। कैदी पीलिया से ग्रसित था।

शिमला में कार चोरी के पांच आरोप काबू

शिमला : राजधानी शिमला के न्यू शिमला पुलिस थाने में चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक मंडी निवासी व चार पंजाब से संबंधित हैं। इनपर सात जुलाई को न्यू शिमला से कार चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने छानबीन के दौरान मंडी जिला के करसोग क्षेत्र के मुनीश कुमार को इस चोरी में संलिप्त होने आशंका जताई, जिसके बाद मुनीश कुमार से पूछताछ की गई। मनीश ने चार अन्य आरोपियों संदीप शर्मा, भुपेंद्र सिंह उर्फ बंटी, गुरपिंद्र सिंह उर्फ मनी, सतनाम सिंह को पुलिस ने पंजाब से हिरासत में लिया। सभी आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.