Move to Jagran APP

गोबिंदसागर में देश में सबसे अधिक मछली उत्पादन

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश की गोबिंदसागर झील में इस बार रिकॉर्ड मछली उत्पादन हुआ है। पूरे द

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 01:00 AM (IST)
गोबिंदसागर में देश में सबसे अधिक मछली उत्पादन

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश की गोबिंदसागर झील में इस बार रिकॉर्ड मछली उत्पादन हुआ है। पूरे देश में सबसे अधिक मछली का उत्पादन यहां दर्ज किया गया है। इस बार यहां 1400 मीट्रिक टन मछलियां पैदा हुई हैं जिनकी कीमत बाजार में लगभग आठ करोड़ रुपये के आसपास है।

loksabha election banner

तीस कोऑपरेटिव समितियों के माध्यम से मत्स्य कारोबार से यहां करीब 2500 परिवार जुड़े हैं। इस बार मछलियों के उत्पादन से वे गदगद हैं और सरकार भी अधिकारियों की पीठ थपथपा रही है। मछली उत्पादकों को इस कारोबार को फलने-फूलने के लिए समय पर जागरूकता अभियान चलाए गए व कार्यशालाओं का आयोजन हुआ था। नतीजन इस वर्ष देश में गोबिंदसागर को 'फिश बाउल' के रूप में पहचान मिली है। हर साल जून व जुलाई में मछलियों का प्रजनन सीजन होने के दौरान उन्हें पकड़ने पर प्रतिबंध रहता है। इस सीजन के दौरन विभाग ने पेट्रोलिंग सुविधा को गोबिंदसागर बांध में सशक्त किया। इसके अतिरिक्त मछली उत्पादकों को बढि़या गिल नेट सस्ती दर पर मुहैया करवाए गए ताकि मछलियों के अंगों को हानि न हो और उत्पादकों को अच्छी कीमत मिले। बीते तीन साल पहले इस झील में महज 620 मीट्रिक टन मछली उत्पादन होता था। मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दस हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले गोबिंदसागर में बीते तीन दशक में लगातार सबसे अधिक प्रति हेक्टेयर मछली उत्पादन होता रहा है। इस वर्ष दो महीने पहले तक प्रति हेक्टेयर 131 किलोग्राम मत्स्य पालन यहां हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर से करीब 12 बार अधिक उत्पादन रहा है। एक अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी दर 11.4 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। विभिन्न हाइड्रो बॉयोलोजिकल रिपोर्ट, राज्य की शोध एजेंसी व केंद्रीय आइलैंड फिशरीज संस्थान की स्टडी के मुताबिक आने वाले समय में इस दर में बढ़ोतरी होगी। 150 प्रति किलोग्राम प्रति हेक्टेयर ऐसी क्षमता का दोहन यहां संभव होगा।

रंग लाए विशेष प्रयास

गोबिंदसागर में मछलियों के उत्पादन में रिकार्ड सफलता हासिल हुई है। विभाग के विशेष प्रयास रंग लाए हैं।

तरुण श्रीधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन एवं राजस्व) हिमाचल प्रदेश सरकार

वर्ष फिशरीज कोऑपरेटिव समिति सदस्य फिशरमैन मछली उत्पादन (एमटी) कीमत (लाख) सीड स्टॉक

2004-10 25 3308 1831 190.89 471.14 36.19

2011-12 25 3148 1902 662.121 313.97 62.42

2012-13 26 3029 1943 620.757 332.76 59.43

2013-14 26 3213 2106 1212.730 700.50 103.87

फरवरी 2015 30 3379 2372 1312.30 733.30 172.41


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.