Move to Jagran APP

ठंडी हवाओं से जकड़ा हिमाचल

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से

By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 01:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 05:01 AM (IST)
ठंडी हवाओं से जकड़ा हिमाचल

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से समूचा राज्य ठंडी हवाओं की चपेट में है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी कम है। आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहेगा जबकि 27 जनवरी से फिर पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से राज्य के अधिक व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

loksabha election banner

प्रदेश में कई दिन से गिर रहा तापमान शनिवार रात को जमाव बिंदू से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। इससे बर्फ पिघलने से निकला पानी भी जम गया है। रविवार को कई जगह पानी की पाइपें भी जाम हो गई। रविवार की सुबह की शुरुआत खिली धूप से हुई व दिन में धूप से थोड़ी गर्माहट आई व अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने से ठंड में कमी नहीं आएगी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार 27 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी हवाएं सक्रिय होंगी। राज्य में इनका प्रभाव 31 जनवरी तक रह सकता है। हालांकि हवाओं का दबाव अधिक न होने से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में ही बारिश व बर्फबारी होगी व मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान केलंग में माइनस 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 1.9 13.1

सुंदरनगर 3.8 19.5

भुंतर 2.0 17.8

कल्पा -8.6 7.0

धर्मशाला 4.6 13.8

ऊना 2.8 21.3

नाहन 8.8 17.2

केलंग -10.1 1.2

सोलन 1.5 17.4

चंबा 2.7 17.6

मनाली -1.8 8.8

मंडी 4.4 18.2 ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.