प्रदेश में दोनों दलों की सरकारों का प्रदर्शन औसत
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाली राज्यपाल उर्मिला स
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाली राज्यपाल उर्मिला सिंह मानती हैं कि मौजूदा कांग्रेस सरकार का प्रदर्शन (परफारमेंस) औसत है। सरकार की कोई विशेष उपलब्धियां नहीं रही हैं। दो साल पहले सत्ता में रह चुकी भाजपा सरकार का कामकाज भी औसत ही रहा। दोनों ही सरकारों ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा सके। पहाड़ी प्रदेश में पर्यटन को कई तरह से बढ़ावा दिया जा सकता है। पर्यटन के अतिरिक्त जल विद्युत व बागवानी की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
बतौर उर्मिला सिंह, 'मैं राजनीतिज्ञ हूं और राजनीति जरूर करूंगी। इस बारे में कांग्रेस आलाकमान की ओर से जो दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, उसको पूरा करूंगी। फिलहाल राजनीति में वापसी करने के लिए कुछ दिन में अगली रणनीति तय करूंगी।' मध्यप्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुकी उर्मिला सिंह पार्टी अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुकी हैं।