कारनामे छुपाने के लिए जाति को न लपेटें भरमौरी : त्रिलोक
राज्य ब्यूरो, शिमला : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वूल फेडरेश
राज्य ब्यूरो, शिमला : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वूल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा है कि अवैध वन कटान के मामले में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी चारों तरफ से घिर चुके हैं। वह अब अपने बचाव के लिए जाति और समुदाय का सहारा ले रहे हैं। कपूर ने उन्हें सलाह दी है कि वह गलत कारनामों के लिए के लिए समुदाय को न लपेटें। मंत्री ने जो किया है, उसके लिए जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि भरमौरी को यह अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि उनसे त्यागपत्र इसलिए मागा जा रहा है कि उनके शासनकाल में प्रदेश में अंधाधुंध अवैध रूप से वन कटान हो रहा है। वह वन मंत्री के रूप में कार्यो का निर्वाहन करने में असफल रहे हैं। अवैध कटान रोकने के लिए उन्होंने कोई कदम नहीं उठाए। जब यह मामले उजागर हो रहे हैं तो अपराधियों को जेल भेजने की बजाय उन्हें प्रयास किया जा रहा है। शायद वह इस तथ्य को भूल रहे हैं कि काग्रेस ने हमेशा गद्दी समुदाय और भेड़ पालकों के नाम पर राजनीति की। भाजपा ने इस समुदाय को हमेशा सम्मान दिया है। यह प्रेम कुमार धूमल ही थे जिन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किशन कपूर को कैबिनेट मंत्री बनाया। दूसरे कार्यकाल में किशन कपूर के साथ तुलसी राम को भी विधानसभा अध्यक्ष जैसे ताकतवर ओहदे से सम्मानित किया।