Move to Jagran APP

राज्यपाल की सचिव अनिता टेगटा सेवानिवृत्त

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल उर्मिला सिंह की सचिव अनिता टेगटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गई। अब उन

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 01:26 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 01:26 AM (IST)
राज्यपाल की सचिव अनिता टेगटा सेवानिवृत्त

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्यपाल उर्मिला सिंह की सचिव अनिता टेगटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गई। अब उनकी जगह दायित्व प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता को सौंपा गया है। टेगटा ने अपने सेवाकाल में राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं प्रदान की। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों में आइएएस संजय गुप्ता को अगले आदेश तक जिम्मेदारी संभालने को कहा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अनिता टेगटा को राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकारी सेवा से सेवानिवृत होने पर विदाई पार्टी दी। इस मौके पर राज्यपाल उर्मिला सिंह ने उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.