शव वाहन नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी समिति
सहयोगी, सुंदरनगर : असहाय सेवा समिति शीघ्र शव वाहन शहरी क्षेत्र के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी। इसके
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 01:01 AM (IST)
सहयोगी, सुंदरनगर : असहाय सेवा समिति शीघ्र शव वाहन शहरी क्षेत्र के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए बकायदा समिति के बैनर तले संस्था ने छह लाख रुपये जन सहयोग से जुटाए हैं। यह जानकारी साधारण अधिवेशन में संस्था के संस्थापक जनकराज सेन ने दी। उन्होंने बताया कि संस्था सात साल से असहाय व आम जनता के लिए स्वास्थ, सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में मुफ्त सेवाएं दे रही है और संस्था के करीब 260 लाइफ सदस्य हैं और 600 से ज्यादा मासिक हैं। संस्था के महासचिव जोगिंद्र भारद्वाज ने बताया कि गत वर्ष समिति ने होनहार बच्चों के लिए एक लाख 75561 रुपये, गरीब कन्याओं की शादी पर एक लाख 4450 व स्वास्थ्य क्षेत्र में 75435 रुपये खर्च किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें