पद्धर स्कूल में बच्चों को दी कृमि रोग की जानकारी
पद्धर : नेता जी सुभाष चंद्र स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पद्धर में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस धूम
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 06:07 PM (IST)
पद्धर : नेता जी सुभाष चंद्र स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पद्धर में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनु शर्मा ने की। खंड स्वास्थ्य अधिकारी पद्धर डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने बच्चों को कृमि रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और रोग निवारण के उपाय सुझाए। उन्होंने स्कूल के 550 छात्रों को कृमि निवारण की दवाई पिलाई। संस्थान में अध्ययनरत बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनु शर्मा ने संस्थान में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए विभाग का आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें