सीएम नहीं राज्यपाल बनने की दिल्ली में पैरवी करें धूमल
संवाद सहयोगी, मंडी : युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह ने कहा कि भाजपा नेता प्रेम कुमार
संवाद सहयोगी, मंडी : युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह ने कहा कि भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ दें। वह अब राज्यपाल बनने के लिए दिल्ली में पैरवी करें। क्योंकि प्रदेश में भी पंजाब की प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सत्ता हासिल करेगी। वीरभद्र ¨सह सातवीं बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। वह सोमवार को युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकाघाट में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर जातिवाद, क्षेत्रवाद व धर्म की राजनीति कर प्रदेश को बांट रहे हैं। वीरभद्र ¨सह सातवीं बार मुख्यमंत्री नहीं भी बनते तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन इसका खामिजाया जनता को उठाना पड़ेगा। वीरभद्र सरकार प्रदेश के विकास में नए आयाम स्थापित करने में कोई भेदभाव नहीं करती। उन्होंने युवाओं को आíथक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में जब भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा वो विपक्ष की कामयाबी नहीं बल्कि पार्टी की अंदरुनी कलह का नतीजा रहा है। उन्होंने सरकाघाट क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रंगीला राम राव का नाम लेकर उनके पिछले 40 साल के राजनीतिक सफर में क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की उन्होंने प्रशंसा की। इस अवसर पर वीर वीरेंद्र ¨सह, यदुपति ठाकुर, अतुल शर्मा, महेंद्र, संजय ठाकुर, विजय पाल ¨सह, रितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।