Move to Jagran APP

भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस विचलित

मंडी : मंडी जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संदीप अवस्थी ने कहा की भाजपा की देश में बढ़ती लोकप्रियता

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 04:50 PM (IST)
भाजपा के बढ़ते जनाधार 
से कांग्रेस विचलित
भाजपा के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस विचलित

मंडी : मंडी जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संदीप अवस्थी ने कहा की भाजपा की देश में बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस विचलित हो गए हैं। आरोप लगाया कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस नेता भ्रामक व झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला का विकास कांग्रेस राज में ठप है। झूठे वादों के झांसों में मंडी की जनता नहीं आने वाली है और जिला की सभी सीटें भाजपा के पक्ष में आना तय है। देश के अन्य राज्यों में हुई भाजपा की विराट जीत से सूबे के कांग्रेस नेता पूरी तरह विचलित हैं। भाजपा सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि कुछ माह में हिमाचल प्रदेश में सुशासन की स्थापना होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.