षड्यंत्रों में कामयाब नहीं होंगे धूमल : विक्रमादित्य ¨सह
जागरण संवाददाता, कंसा चौक (मंडी) : प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह ने कहा है कि भाज
जागरण संवाददाता, कंसा चौक (मंडी) : प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य ¨सह ने कहा है कि भाजपा ने अपने शासनकाल में गरीब व कर्मचारी वर्ग को हर सुविधा से वंचित रखा। विभिन्न वर्गो के कर्मचारियों व गरीबों के काम समय पर न हों इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कुछेक अधिकारियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं। लेकिन वह (धूमल) इसमें कामयाब नहीं होंगे। विक्रमादित्य ¨सह रविवार को बल्ह हलके के कंसा चौक में आयोजित संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार साल में विकास की गंगा बही है। वीरभद्र सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा सत्ता में आने का सपना न देखे। कंसा चौक रैली से प्रदेश विधानासभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कंसा चौक की तरह युवा कांग्रेस प्रदेशभर में रैलियां आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितनी मर्जी साजिश रच ले, चाहे भाजपा प्रदेश में 1000 रैलियां कर ले कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए युवा कांग्रेस कृतसंकल्प है।