Move to Jagran APP

धूमपान के सख्त खिलाफ हैं देव हुरंग नारायण

जागरण संवाददाता, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले देव हुरंग नारायण को चौहा

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM (IST)
धूमपान के सख्त खिलाफ हैं देव हुरंग नारायण
धूमपान के सख्त खिलाफ हैं देव हुरंग नारायण

जागरण संवाददाता, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले देव हुरंग नारायण को चौहार घाटी के प्रमुख देवता के रूप में पूजा जाता है। हुरंग नारायण और घड़ौनी नारायण को भगवान बलराम का अवतार माना जाता है। इसके अलावा चौहार घाटी के देव पशाकोट घाटी बजीर समेत अन्य देवी-देवताओं का भी मंडी जनपद में मुख्य स्थान है।

loksabha election banner

देव हुरंग नारायण धूपमान के सख्त खिलाफ हैं। गलती से भी धूमपान करने वाला व्यक्ति देवता के रथ के पास जाए तो उसे जुर्माना अदा करना पड़ता है। जानबूझ कर धूमपान करने वालों को देवता के प्रकोप को भी झेलना पड़ता है। हालांकि, देवता के साथ चलने वाले कारकून देवरथ के सामने मदिरापान कर अपनी थकान उतारते हैं। बलि प्रथा पर प्रतिबंध से पूर्व देवता को शिवरात्रि आगमन के दौरान जगह-जगह मेमने की बलि दी जाती थी, लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लग गया है।

हिमरी गंगा के पास विशाल पत्थर से निकली गंगा की जलधारा जो नारला के पास पहाड़ी से बहती है आज भी प्रत्यक्ष देखी जाती है। ये उन्हीं की देन है। देव हुरंग के रथ पर लगे सोने के एक मोहरे पर सौ ईस्वी अंकित है। इससे अनुमान लगाना मुश्किल है कि देवता का रथ कितने हजार वर्ष पुराना है। हुरंग नारायण वर्षा व मानव शरीर से रोग को दूर करने तथा विवाहित मामलों में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके पास देव शक्ति के सभी 18 करडुओं की शक्ति है।

देवता के ज्येष्ठ राजू राम का कहना है कि बाल्यावस्था में देव नारायण स्नैड़ गांव में किसी बुढि़या के यहां पशु चराते थे। बुढि़या को तंबाकू पीने का शौक था। वह चिलम तंबाकू नारायण से भरवाती थी, जो इसे नागवार गुजरता था। यही कारण है कि देवता आज भी धूमपान के पूरी तरह खिलाफ हैं। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने वाले देव हुरंग नारायण को चौहारघाटी के प्रमुख देवता के रूप में पूजा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.