सरस्वती विद्या मंदिर के चार खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
करसोग : सरस्वती विद्या मंदिर करसोग के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं।
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 06:45 PM (IST)
करसोग : सरस्वती विद्या मंदिर करसोग के चार खिलाड़ी नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 28वीं एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता कुल्लू में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर करसोग के खिलाड़ियों ने अंडर-11 में मोदित शर्मा ने गोला फेंक में पूरे हिमाचल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में आदित्य ने ऊंची कूद तथा जतिन ने गोला फेंक और लड़कियों में मीनाक्षी ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब के नाभा में भाग लेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर करसोग के प्रधानाचार्य लेखराज ठाकुर ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें