Move to Jagran APP

मेजर ध्यानचंद सदन की नेहा रही प्रथम

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बोबर स्थित मिडल स्कूल फागला में आजादी-70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के उपल

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 05:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 05:17 PM (IST)
मेजर ध्यानचंद सदन की नेहा रही प्रथम

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : बोबर स्थित मिडल स्कूल फागला में आजादी-70 याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित जीवन चरित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रदर्शनी के माध्यम से देश पर कुर्बान हुए स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से बच्चों को परिचित करवाया गया। प्रदर्शनी में महान देशभक्तों के जीवन पर आधारित पोस्टर स्कूल के बच्चों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में तैयार किए। इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद सदन की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, स्वामी विवेकानंद सदन की ईशा व कल्पना चावला सदन की धनेश्वरी ने द्वितीय तथा मेजर ध्यानचंद सदन के अतुल व महेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में हिमाचल व भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयेाजन भी किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद सदन की टीम ईशा, सुनीता व नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर कल्पना चावला सदन की टीम धनेश्वरी, विवेक व अंबिका ने दूसरा तथा मेजर ध्यानचंद सदन की टीम राहुल, नेहा व भीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता में कल्पना चावला सदन की धनेश्वरी प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन की ईशा व मेजर ध्यानचंद सदन के राहुल ने द्वितीय, जबकि मेजर ध्यानचंद सदन की रंजना व स्वामी विवेकानंद सदन के तुषार ने तीसरा स्थान हासिल किया। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सदन की नेहा प्रथम, मेजर ध्यानचंद सदन की भीमा द्वितीय व स्वामी विवेकानंद सदन की सुनीता तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक हंसराज मल्होत्रा, डॉ. राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, रूपलाल के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेवती देवी, रीता देवी, हसनू देवी, बिंता देवी, राधा देवी व कला देवी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.