एटक ने चौथी बार दर्ज की जीत
पंडोह : ब्यास बांध परियोजना संगठन के अंतर्गत यूनियनों की मान्यता के लिए गुप्त मतदान द्वारा किए गए चु
By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 05:13 PM (IST)
पंडोह : ब्यास बांध परियोजना संगठन के अंतर्गत यूनियनों की मान्यता के लिए गुप्त मतदान द्वारा किए गए चुनाव में भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन (एटक-एफी) ने चौथी बार जीत प्राप्त की। चुनाव अधिकारी एवं उप मुख्य श्रमायुक्त केंद्रीय श्रम मंत्रालय भारत सरकार नवदीप सूद की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन को 600 मत मिले, वहीं, पंजाब स्टेट जत्थेबंदी बीएमएस गठबंधन भाजपा समर्थक को 527 मत मिले। इंटक कांग्रेस समर्थकको 119 मत मिले। केंद्रीय जोन के महासचिव मोहन लाल वर्मा ने बताया कि नवनियुक्त प्रधान अशोक कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें