सतरेहड़ में आठ फुट धंसी जमीन
सहयोगी, धर्मपुर (मंडी) : धर्मपुर उपमंडल की भरतपुर पंचायत के सतरेहड़ गांव के लोगों को दो साल पहले मिल
सहयोगी, धर्मपुर (मंडी) : धर्मपुर उपमंडल की भरतपुर पंचायत के सतरेहड़ गांव के लोगों को दो साल पहले मिले जख्म फिर हरे हो गए हैं। सतरेहड़ में फिर जमीन धंसनी शुरू हो गई है। वीरवार रात करीब आठ फुट जमीन धंसने से बरोटी-कमलाह-मियोह-धर्मपुर मार्ग का करीब 100 मीटर भाग भूस्खलन की भेंट चढ़ गया है। इससे मढ़ी क्षेत्र का संपर्क कट गया है। मढ़ी के लिए लोगों को अब बनावर होकर जान पड़ेगा। जमीन धंसने से दो और मकान खतरे की जद में आए गए हैं। पहले पांच घरों पर खतरा मंडराया था।
इससे ग्रामीणों में दहशत है। 2014 में सतरेहड़ गांव में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई थी। सैकड़ों पशुशाला बारिश की भेंट चढ़ गई थीं। सरकार ने सतरेहड़ गांव के प्रभावितों को दो साल पहले दूसरे स्थान पर बसाने की घोषणा की थी, लेकिन वह भी अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई। प्रशासन के आग्रह पर भू-वैज्ञानिकों ने सतरेहड़ का दौरा कर कई सुझाव दिए थे, लेकिन उन पर भी कोई अमल नहीं हुआ। जानकार बताते हैं कि जबसे बरोटी-कमलाह सड़क के लिए पहाड़ से क¨टग हुई है। तबसे जमीन धंसने का क्रम शुरू हुआ है। भूस्खलन का क्रम इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में राजकीय प्राथिमक स्कूल का भवन भी इसकी चपेट में आ सकता है। मिट्टी का पहाड़ धीरे-धीरे नीचे खिसक रहा है। प्रशासन ने खतरे की जद में आए मकानों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर जाने को कहा गया है।
पंचायत प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर ली गई है। क्षेत्र के विधायक महेंद्र ¨सह ठाकुर ने सरकार व प्रशासन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की अनेदखी करने का अआरोप लगाया है।
---------
सतरेहड़ में जमीन धंसने के मामले को लेकर एसडीएम धर्मपुर से रिपोर्ट मांगी गई है। विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
-संदीप कदम, उपायुक्त मंडी।