अनुबंध कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
संवाद सहयोगाी, बरोट : विकास खंड चौंतड़ा में ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर व स्वच्छ भारत अभियान अ
संवाद सहयोगाी, बरोट : विकास खंड चौंतड़ा में ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर व स्वच्छ भारत अभियान अनुबंध कर्मियों ने वीरवार को पैन डाउन व अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ग्राम रोजगार सेवक संघ चौंतड़ा खंड के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि जो ग्राम रोजगार सेवक अपना अनुबंध कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं उन्हें अविलंब पंचायत सचिवों के पदों पर नियमित किया जाए तथा अनुबंध के दौरान तीन प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, 50 प्रतिशत ग्रेड पे दी जाए। जिसकी अधिसूचना सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पांच साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर लिया है उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर से जूनियर आफिट असिस्टेंट या क्लर्क के पदों पर नियमित किया जाए। हड़ताल पर धर्म ¨सह, अशोक कुमार, राकेश कुमार, रूपलाल, ध्यान ¨सह, कोमू राम, बलदेव, राजेश, सुखदेव, धर्म ¨सह, सुरेश, दिनेश कुमार ने भाग लिया।