तूफान से उड़ी कई घरों की छत्तें
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन तूफान ने ल
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, लेकिन तूफान ने लोगों को आफत में डाल दिया है। अंधड़ से कई मकानों की छत्तें उड़ गई हैं। जगह-जगह पेड़ गिर गए। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को रात करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम खराब हो गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ अंधड़ से बस अड्डा के पास करीब पांच दुकानों की छत्तें उड़कर सड़क पर जा गिरी। होर्डिंग्स उड़ गए और छत्त पर रखा सामान भी यहां वहां बिखर गया। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। सामान सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए यहां वहां भागते दिखे। करीब आंधा घंटा तक हुई भारी बारिश के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया और कई लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है। यही नहीं गुटकर के अंधड़ के कारण पेड़ वाहनों पर गिर गए। इससे लगभग आठ वाहनों को नुकसान पहुंचा है। कुछ देर बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया और ठंडी हवाएं चलने का क्रम जारी रहा। इससे पिछले करीब एक हफ्ते से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को सुबह मौसम साफ था और धूप खिली थी। करीब 11 बजे आसमान पर बादल मंडराना शुरू हो गए। अचानक मौसम फिर से बिगड़ गया और तूफान चलना शुरू हो गया। इसके साथ ही बारिश भी शुरू हुई। लगभग दो बजे तक बारिश होती रही। दो दिन बारिश होने से तापमान में एकाएक गिरावट आ गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन
अंधड़ से पूरे जिला में जगह जगह छत्तें उड़ने व पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई स्थानों पर किसानों की फलसें भी तबाह हो गई हैं। फलदार पौधों को सबसे अधिक नुकसान होने की सूचना है।
--------
बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला भरसे नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
-संदीप कदम, उपायुक्त मंडी।