युवती की मौत के मामले में मोहाली में हत्या का मामला दर्ज
गत वर्ष जून में चंडीगढ़ में हुई रिवालसर की एक डॉक्टर की मौत के मामले में मोहाली पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यशोमति नामक यह युवती इंडस अस्पताल में काम करती थी।
By Neeraj Kumar Azad Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 02:45 PM (IST)
मंडी : गत वर्ष जून में चंडीगढ़ में हुई रिवालसर की एक डॉक्टर की मौत के मामले में मोहाली पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यशोमति नामक यह युवती इंडस अस्पताल में काम करती थी। उसका शव आठ जून 2015 को उसके कमरे में मिला था। परिजनों ने इसके बारे हत्या की आशंका जताई थी। अब पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले है, इसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें