Move to Jagran APP

मनोज कुमार को शहरी भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई

संवाद सहयोगी, मनाली : मनोज कुमार को शहरी भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधा

By Edited By: Published: Mon, 26 Oct 2015 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 07:56 PM (IST)
मनोज कुमार को शहरी भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई

संवाद सहयोगी, मनाली : मनोज कुमार को शहरी भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है और विधायक गोविंद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। जारी बयान में मीडिया प्रभारी अवनीश भरवाल ने कहा कि भाजपा में हो रहे संगठनात्मक चुनाव अपने अंतिम चरण में है। जिला अध्यक्ष गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में मनाली मंडल की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से मनोज कुमार को शहरी अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कारदार जय चंद ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष बालमुकंद राणा, मंडलाध्यक्ष दुर्गा दास, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत ठाकुर, नप मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, मंडल के उपाध्यक्ष प्रवीण, महासचिव अखिलेश कपूर, भाजयुमो शहरी अध्यक्ष मनोज अवस्थी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार को शहरी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। भरवाल ने कहा कि मनोज कुमार के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। वहीं मनोज कुमार ने कहा कि शहर में वरिष्ठ, युवा व महिलाओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए वह हमेशा तैयार रहेगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन मजबूत किया जाएगा और मोदी सरकार की सुनिश्चित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.