Move to Jagran APP

गुरुओं की बदौलत मिला ज्ञान का प्रकाश : रामस्वरूप

जागरण संवाददाता, मंडी : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि विश्व को महान गुरुओं की बदौलत ज्ञान का प्

By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 06:58 PM (IST)
गुरुओं की बदौलत मिला ज्ञान का प्रकाश : रामस्वरूप

जागरण संवाददाता, मंडी : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि विश्व को महान गुरुओं की बदौलत ज्ञान का प्रकाश मिला है। इससे वर्तमान में भाईचारा कायम है। वह मंडी के ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा में सांसद निधि द्वारा हाइमास्ट लाइट का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने ज्ञान की ऐसी गंगा बहाई की आज पूरा विश्व इसका अनुसरण कर रहा है। मंडी के ऐतिहासिक इस गुरुद्वारे में छह माह तक उन्होंने तपस्या की है। गुरुद्वारे में हर रोज हजारों की तादात में श्रद्धालु आते हैं तथा जंगल नजदीक होने के कारण जानवरों का खतरा बना रहा है। इसके लिए हाइमास्ट लाइट का लगना जरूरी था।

loksabha election banner

संत बाबा लाभ सिंह ने सांसद राम स्वरूप शर्मा को सरोपा भेंट कर आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर कन्हैया लाल, डीडी ठाकुर, नप अध्यक्ष सुशीला सौंखला, उपाध्यक्ष गगन कश्यप, पूर्व मंडलाध्यक्ष चेतन शर्मा, मनीश कपूर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य भूवनेश्वरी कपूर, देव चंदेल, प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य गुरमीत सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भाई नारायण सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.