भांग की खेती करने पर दो भाई हिरासत में
सहयोगी, गोहर : अवैध रूप से भांग की फसल उगाने पर पुलिस ने दो भाईयों को हिरासत में लिया है। जंजैहली घा
सहयोगी, गोहर : अवैध रूप से भांग की फसल उगाने पर पुलिस ने दो भाईयों को हिरासत में लिया है। जंजैहली घाटी के दुर्गम क्षेत्र बागाचनोगी के मुराठन गाव में गोहर पुलिस ने दबिश देकर खेतों में तैयार हो रही भाग के खेतों को बरामद किया। इस कार्रवाई से समूची सराजघाटी के भाग तस्करों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने भाग के पौधों को पकड़ने की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को गोहर पुलिस के दल ने गुप्त सुचना के आधार पर बागाचनोगी के मुराठन गाव में दबिश दी। जहां दो भाइयों की ओर से खेतों में उगाए गए भाग के 19 हजार पौधे बरामद हुए। पुलिस ने भाग की खेती करने वाले दोनों आरोपी भाइयों से जब इस खेती को तैयार करने के कागज मागे तो वह कुछ भी नही दिखा पाए। कारवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों लालु राम और चंदु राम, पुत्र आभे राम, निवासी मुराठन थुनाग के रूप में हुई। दोनों भाइयों ने अपने-अपने खेतों में दस-दस हजार पौधे लगा रखे थे। थाना प्रभारी लाल सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया कि उपमंडल में इस तरह के अवैध खेती और कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है और उन्हे किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।