दो बजे तक सुनी रही भाइयों की कलाई
संवाद सहयोगी, मंडी : जिले में रक्षाबंधन पर्व वाले दिन दोपहर दो बजे तक भाइयों की कलाई राखी के बिना स
संवाद सहयोगी, मंडी : जिले में रक्षाबंधन पर्व वाले दिन दोपहर दो बजे तक भाइयों की कलाई राखी के बिना सुनी रही। बहनें दो बजे तक सही मुहूर्त का इंतजार करती रहीं। दोपहर दो बजे के बाद बहनों ने घर से निकल कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी का पवित्र धागा बांधा और भगवान से उनकी लंबी आयु की कामना भी की। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में मिठाई की दुकानों में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही तथा सेरी मंच स्थित व्यापारियों ने राखी की दुकानें सजा रखीं। दिनभर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की राखियां खरीदने में व्यस्तता दिखाई। पर्व पर भाइयों ने अपनी बहनों को तोहफे देकर अपना आशीर्वाद दिया।
हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ दिया गया। निगम की बसों में निशुल्क सफर का लाभ उठाया। सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों की कलाई भी सुनी रही, क्योंकि सरकारी कार्यालयों में महिला कर्मचारियों को तो अवकाश मिला है लेकिन पुरुष कर्मचारियों को अपनी सेवाएं बराबर देनी पड़ी। ब्रह्म कुमारी बहनों ने मंडी के जेलरोड स्थित जेल में कैदियों को राखी पहना कर पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।