Move to Jagran APP

निगम की बसों में महिलाएं हुईं परेशान

जोगेंद्रनगर : रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार में महिलाओं को प्रदेश सरकार ने निशुल्क बस सेवा की सुविधा त

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST)
निगम की बसों में महिलाएं हुईं परेशान

जोगेंद्रनगर : रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार में महिलाओं को प्रदेश सरकार ने निशुल्क बस सेवा की सुविधा तो प्रदान कर रखी है, लेकिन बसों में अधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भाइयों की कलाई में राखी बांधने जा रही महिलाओं में सविता, नीलम, कविता, सुकन्या शर्मा, सावित्री देवी, निर्मला ठाकुर ने बताया कि करीब एक घंटे का इंतजार करने के बाद उन्हें अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए निजी बस में किराया खर्च कर जाना पड़ा। परिवहन बसों में अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें निजी बसों की ओर रुख करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा रक्षाबंधन के दिन कर रखी है, लेकिन कोई भी अतिरिक्त बस की व्यवस्था परिवहन निगम ने नहीं की है। निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। अधिकतर महिलाओं को बस में खड़े होकर ही सफर करना पड़ा।

loksabha election banner

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बलदेव सिंह ने बताया कि सभी बसें अपने निर्धारित रूटों पर जा रही हैं। किसी भी महिलाओं से किराया आज के दिन नहीं लिया जा रहा है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.