ओच्छी राजनीति कर रही कांग्रेस : अर्जुन
सहयोगी, जोगेंद्रनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जोगेंद्रनगर मंडल के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा है
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 06:46 PM (IST)
सहयोगी, जोगेंद्रनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जोगेंद्रनगर मंडल के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने कहा है कि यूपीए सरकार के पूर्वमंत्री व कांग्रेस नेता जो 100 के भ्रष्टाचार का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर पर लगाया है वह पूरी तरह बेबुनियाद है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व उनके मंत्री पिछले ढाई साल से केस दायर कर रहे है। जब उनके हाथ कुछ नहीं लगा तो दिल्ली में बैठ कर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे है। वर्तमान मुख्यमंत्री ने खेलों के विकास के लिए कोई योगदान नहीं दिया है। अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को दुनिया में नई पहचान दिलाई है। काग्रेस के नेताओं द्वारा धूमल व अनुराग पर जो भी आरोप लगाए जा रहे है वे बिलकुल निराधार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें