पेंडिंग--धर्मपुर की सड़कें खस्ताहाल, जनता परेशान
सहयोगी, धर्मपुर : उपमंडल धर्मपुर की सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। विभाग केवल सड़कों की लीपापोती क
सहयोगी, धर्मपुर : उपमंडल धर्मपुर की सड़कें बदहाली के आंसू बहा रही हैं। विभाग केवल सड़कों की लीपापोती कर औपचारिकता पूरी कर रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। गर्मी व सर्दी के मौसम में विभाग कुंभकर्णी नींद सोया रहता है, जबकि बरसात आने पर सड़कों के टूटने, डंगे गिरने व भूस्खलन होने पर विभाग नींद से जगता है। यदि गर्मी के मौसम में ही जर्जर सड़कों व सड़कों से पानी के उचित निकास की व्यवस्था की जाए तो सड़कों का इतना नुकसान नहीं होगा।
आलम यह है कि पानी की नालियों के उचित निकास के न होने से पानी किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुचा रहा है। वहीं पर डंगों के पास से बहता बरसाती पानी डंगों को बहा ले जा रहा है। आजकल धर्मपुर के अनेक संपर्क मार्ग विभाग की अनदेखी से बंद पड़े हैं। इनमें केढ़ापतन, कौसल तनहेड़, छपाणु,-सतरेहड़, बरडाणा,-धाली, खनौड़ रांगड कलस्वाई, रियूर,-डिडणु व अन्य शामिल हैं। मुख्य सड़कों की स्थिति भी काफी चिंतनीय है। पिछली बरसात में गिरे सड़क के डंगों को अभी तक नहीं लगाया गया है। विभाग के मंडल कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बनवारकला सड़क पर बीती बरसात में गिरे डंगे का निर्माण नहीं कर पाया है और न ही पानी के निकासी के लिए पाइप बिछा पाया है। ऐसी ही स्थिति लौगणीं ढांक व अन्य स्थानों की है।
-------------
पैसे की कमी के कारण विभाग डंगे नहीं लगा पाया है। तनेहड़ सड़क को दो दिन में खोल दिया जाएगा, जबकि रयूर-डिडणु सड़क पर मजदूर लगा दिए गए हैं।
-नरेश गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग।