पेंडिंग--चैलचौक में निजी वाहन ढो रहे सवारियां
सहयोगी, चैलचौक : जंजैहली घाटी में निजी वाहन चालक सवारियों को कैश कर चांदी कूट रहे हैं। टैक्सी चालक उ
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 11:34 PM (IST)
सहयोगी, चैलचौक : जंजैहली घाटी में निजी वाहन चालक सवारियों को कैश कर चांदी कूट रहे हैं। टैक्सी चालक उत्तम सिंह का कहना है कि सुबह होते ही बाजार में निजी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जो शिकारी देवी, छतरी, करसोग, शिल्हीबागी, मंडी, थुनाग आदि रूट पर दौड़ पड़ते हैं। इससे टैक्सी चालकों का कामकाज ठप हो रहा है। टैक्सी चालक नरेश कुमार, बंटी ने प्रशासन से मांग की है कि निजी वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाए। बैंक से ऊंची दर पर ऋण लेकर टैक्सी डालने वाले लोगों को बैंक की किस्तें तक देना मुश्किल हो गया है। निजी वाहन चालकों पर शिकंजा कस कर उनके साथ न्याय किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें